परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी हेतु विशेष बैठक सम्पन्न
फालना,पाली
विप्र फाउंडेशन फालना के मीडिया प्रभारी शिव प्रकाश तिवारी ने बताया कि दिनांक 19 तारीख को अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा को लेकर तैयारी की अंतिम बैठक रखी गई जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश संरक्षक एडवोकेट कमल जी श्रीमाली द्वारा दिए गए और अध्यक्ष प्रमोद जी द्वारा सभी कार्यक्रम के लिए दायित्व सौंपे गए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना के साथ कार्य करने हेतु कहा गया तारीख 19 को भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा झटपटिया बालाजी से शुरू होकर नेहरू कॉलोनी होते हुए मैंन चौराहे से होते हुए बेडल रोड से सालासर बालाजी तक निकली जाएगी उसके बाद वहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और अगले साल के होने वाले कार्यक्रम के लिए बोलियां लगाई जाएगी और इस बार के कार्यक्रम में सहयोग के लिए भामाशाह का सम्मान माला साफा व मोमेंटो देकर किया जाएगा आज की बैठक में ग्रामीण अध्यक्ष महेश शर्मा, सचिव साकेत देव कोषाध्यक्ष जसवंत दवे, गोपाल पारिक कैलाश शर्मा, कैलाश जोशी, जुगल दाधीच, कुशल त्रिवेदी,
सोहन वैष्णव, ओम दाधीच, नितेश श्रीमाली,
ओर मंजू मिश्रा उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





