चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम श्री शनि महाराज आली में तीन दिवसीय वार्षिक मेले के तहत श्री शनि महाराज आली प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के तत्वाधान में मेला रंगमंच पर प्रथम दिवस भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री शनि महाराज आली प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह चौहान ने बताया कि मेले की पहली रात भव्य भजन संध्या का आयोजन में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
इस विशाल भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने श्री शनिदेव और श्री सांवरिया सेठ को समर्पित कई भजन प्रस्तुत किए। उनके भजनों में हलका में ना ले शनिदेव की माया ने, श्री शनिदेव कृपा रेवा दो, और आली माई चालों शनि देव को बुलाओ आयो हे प्रमुख रहे। श्री सांवलिया सेठ को समर्पित मेरी गाड़ी मेरा बंगला सब तेरा मेरा तो कुछ भी नहीं और म्हारा संवारा सिर मोर बंद दरवाजा खोल मीरा के नंद किशोर जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।श्री शनि महाराज प्रबंध कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि इससे पहले हंसा रंगीली ने छोड़ आयो मथुरा में और देख गुजरी का नखरा ने सहित कई भजन प्रस्तुत किए। भजन गायक धनराज कोशीथल और हंसा रंगीली ने भी श्री शनिदेव को समर्पित और अन्य धार्मिक भजन गाए। दिनेश छैला, साया हंसा पुष्कर मेवाड़ी और संपत मेवाड़ी ने भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किए।यह कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भजनों का आनंद लिया।श्री शनि महाराज आली मंदिर प्रबंधकारिणी कमेटी के महामंत्री छगन लाल गुर्जर ने बताया कि न्याय के देवता श्री शनिमहाराज आली के दरबार में तीन दिवसीय भव्य वार्षिक मेले में आगंतुक हजारों मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए तीन दिवसीय वार्षिक मेले के रंगमंच पर विभिन्न धार्मिक,पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन संचालित हो रहे है।श्री शनि महाराज आली मंदिर प्रबंधकारिणी कमेटी अध्यक्ष चौहान ने बताया कि तीन दिन से मेले के अंतिम दिन मेला रंग मंच पर श्री शनि महाराज प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के तत्वाधान में शनिवार 18 अप्रैल को विशाल भजन संध्या न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा के तत्वावधान में प्रसिद्ध भजन गायक पूरण गुर्जर,तृषा सुथार उदयपुर, तिलकेश सुथार राजसमंद,शालू नागौरी,पूजा राजस्थानी,सोनू सैनी आदि कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम के साथ ही तीन दिवसीय वार्षिक मेले का भव्यता पूर्वक समापन किया जायेगा।उल्लेखनीय है कि न्याय के देवता श्री शनिमहाराज के प्रसिद्ध श्री शनिमहाराज आली धाम को तीन दिवसीय मेले के अवसर पर आकर्षक एवं रंग बिरंगी विद्युत साज सज्जा की गई।मंदिर के स्वागत द्वार से ही अंधेरे में आकर्षक विद्युत रोशनी में नहाया हुआ श्री शनिदेव का भव्य एवं आकर्षक दरबार सभी भक्तों के मन भाव विभोर एवं आनंदित कर रहा है।साथ ही मेले में आने वाले हजारों भक्तों एवं श्रद्धालुओं हेतु मंदिर प्रबंधकारिणी कमेटी द्वारा गर्मी के मद्देनजर छांया पानी सहित यातायात पार्किंग की माकूल व्यवस्था की गई।जिससे हजारों भक्तों एवं श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नही करना पड़े।साथ ही मंदिर के समीप मेला परिसर में नन्हे बच्चों एवं मेलार्थियों के मनोरंजन हेतु आकर्षक झूले चकरी सहित विभिन्न सामग्रियों के प्रतिष्ठान लगे हैं।श्री शनि महाराज आली प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा वार्षिक मेले में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पूरे तीर्थ स्थल पर पुलिस बल के साथ कमेटी के सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी रखी जा रही हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





