कर्तव्य निष्ठा का सम्मान बेनीवाल एवं विश्नोई को पुलिस स्थापना दिवस पर मिला गौरव।

SHARE:

कर्तव्य निष्ठा का सम्मान बेनीवाल एवं विश्नोई को पुलिस स्थापना दिवस पर मिला गौरव।

फालना,पाली

पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में आई जी सत्येन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन नें कर्तव्यनिष्ठ तथा और उत्कृष्ट सेवा के लिए माँगीलाल बेनीवाल एवं नाथूराम विश्नोई को सम्मानित किया बीते एक दशक में दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाह पूरी ईमानदारी और लगन से किया जिसके चलते यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया दोनों पुलिसकर्मियों के सम्मानित होने की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गई स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए हर्ष व्यक्त किया बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा हर कोई उनकी इस उपलब्धि को सराहता नज़र आया भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री अमित मेहता ने कहा कि दोनों ही पुलिसकर्मी एक मिलनसार और कर्त्तव्यपरायण व्यक्तिव के धनी है। वे हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए नज़र आते हैं।उनका यह सम्मान न केवल उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना है बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।इस अवसर पर दोनों पुलिस कर्मियों को बधाई देने वालों में सीआई विक्रम सिंह सन्धू,किसानमोर्चा अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,ज़िला सीएलजी सदस्य डॉ.अनंत सिंह,अशोक बचेटा,जसवंत सिंह देवड़ा,शैतान सिंह खिन्दारा गाँव,प्रवीण सिंह जोधा,महेंद्र धोका,महेंद्र सिंह गुड्डू बन्ना,मोहित मेहता आदि लोगों ने दोनों पुलिस कर्मियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment