चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
एएनटीएफ टीम ने मंगलवार को करीब पौने 3 किलो अफीम बरामद करते हुए नीमच मध्य प्रदेश के दो आरोपियों
को गिरफ्तार किया। आरोपी अफीम को बड़ी चालाकी से बाइक के एयर क्लीनर में छुपाकर जोधपुर ले जा रहे थे। एएनटीएफ को गोपनीय सूचना थी कि एक बाइक पर दो लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर मध्यप्रदेश से जोधपुर की ओर जायेंगे। टीम ने तुरंत कार्रवाई की और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी। एएनटीएफ टीम अरनोदा-गिलूंड रोड पर पहुंची और सादा कपड़ों में नाकाबंदी की। जिला पुलिस द्वारा दोपहर करीब 3:00 बजे बताया गया कि कुछ देर बाद बताये गए नंबर की बाइक और हुलिए के अनुसार एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। बाइक को रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी रुकने के बजाय भागने लगे। इस पर टीम ने तुरंत उनका पीछा किया।
कुछ दूरी पर जाकर आरोपियों ने बाइक सड़क पर छोड़ दी और खेतों की ओर भागने लगे जिन्हे टीम ने तेजी दिखाते हुए दबोच लिया।
आरोपियों की पहचान नीमच, मध्यप्रदेश निवासी गौतम दास (58) पुत्र रामदास बैरागी और बंशीलाल (22) पुत्र सुंदरलाल नायक के रूप में हुई है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





