चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा बागुंड गांव में स्थित चामुंडा माता मंदिर पर रात्रि में भजन गायक शंभू धनगर के द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी
गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शतचंडी महायज्ञ आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात्रि में माताजी के दरबार में विशाल भजन संध्या का आयोजन समस्त ग्रामीणों के द्वारा किया गया । गणपति वंदना के साथ भजन संध्या का प्रारंभ हुआ भजन संध्या में भजन गायक शंभू धनगर के द्वारा सांवलिया सेठ माताजी श्री कृष्ण जी के भजनों की प्रस्तुतियां दी भजन संध्या मध्य रात्रि तक चली माता जी की आरती के बाद भजन संध्या का समापन हुआ। भजन संध्या में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे और भजनों का आनंद लिया। बुधवार को भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक सुरेश गहलोत के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





