शतचंडी महायज्ञ कलश स्थापना महोत्सव श्रीमद् भागवत देवी कथा का आयोजन।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा बागुंड ग्राम में स्थित चामुंडा माता मंदिर पर महंत शिवराम दास जी महाराज त्यागी के सानिध्य में शतचंडी महायज्ञ कलश स्थापना महोत्सव श्रीमद् भागवत देवी कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुंगाना धाम आश्रम के महंत अनुज दास जी महाराज के द्वारा कथा प्रवचन में बताया कि जाति पाती के भेदभाव को मिटा कर के हमें राष्ट्रवादी बना है देशभक्त बनना है सच्चे सनातनी बनना है। ईश्वर ने सभी को पृथ्वी पर मानव रूप में भेजा है और उसका कर्तव्य है कि वह ईश्वर की आराधना करें व इस पृथ्वी पर उसकी कृति की रक्षा करें सुरक्षा करें प्रकृति की सुरक्षा करें जीव मात्र की रक्षा करें । आज इंसान जीवो को मार कर खा रहा है प्रकृति की हत्या कर रहा है इसके बहुत दुष्परिणाम मानव को भोगने पड़ेंगे और उसके दुष्परिणाम वर्तमान में आने भी लग गए हैं इस बात को मानव मात्र को समझना होगा। भारत के संतों ने अपने आप को मानव मात्र को समर्पित किया है। रामानंदाचार्य जी ने जाति पाति के भेदभाव को मिटा कर के कबीर, रविदास जैसे अनेक संतो को एक मंच पर लाने का काम किया। हमें हमारे ग्रंथो की रक्षा करनी है उनको जानना है और उनको जीना है। सनातन संस्कृति में हिंदू ग्रंथ जीवन जीने की कला सिखाते हैं और पूर्णतया विज्ञान पर आधारित है उनमें कोई अंधविश्वास नहीं है। अपने बच्चों को रामचरितमानस का पाठ पढ़ना सिखाएं जिसके घर में ग्रंथ नहीं वह घर स्वर्ग नहीं बन सकता ग्रंथ को घर में रखना है उनको जानना है तभी हम हमारे घर को स्वर्ग बना पाएंगे। सभी का कर्तव्य है कि हम अपने आने वाली पीढ़ी को महापुरुषों की जीवनिया पढ़ाये और उनके जीवन से अवगत कराये। गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों बच्चों ने प्राण त्याग दिए लेकिन गुलामी स्वीकार नहीं की। हम भी अपने बच्चों को देश हित में संस्कारी बनाएं। भगवान एक है उनके रूप कई है पर वह एक ही है। हमें ईश्वर की सृष्टि को देखना चाहिए और समझने का प्रयास करना चाहिए कि इस संसार में कितनी विविधताएं हैं इसका संचालन कोई महान शक्ति है जो इसे संचालित कर रही है वही ईश्वर है। कथा के दौरान मानव की उत्पत्ति और उत्तरोत्तर विकास के बारे में, व्यास जी और जन्मेजय की कथा मां भगवती की कथा आदि प्रसंग सुनाए गए और उनकी झांकी के दर्शन भी कराए गए। इस अवसर पर कथा सुनने के लिए भादसोड़ा बागुंड सोहन खेड़ा मदनपुरा गुढ़ा सहित कई गांवों के लोग कथा प्रवचन में उपस्थित थे। कथा प्रवचन प्रतिदिन 2:00 बजे से 5:00 तक की जा रही है। प्रतिदिन हवन गोपाल जी व्यास के सानिध्य में प्रातः 8:00 बजे से 1:00 बीजे तक किया जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment