अयोध्या: थाना रामजन्मभूमि के नए थानाध्यक्ष बने सुमित श्रीवास्तव।
अयोध्या।
जनपद अयोध्या में पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सुमित श्रीवास्तव को थाना रामजन्मभूमि का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, क्योंकि रामजन्मभूमि थाना अयोध्या के सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण थानों में गिना जाता है।
सुमित श्रीवास्तव के थानाध्यक्ष बनाए जाने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली का सकारात्मक प्रभाव थाना क्षेत्र में देखने को मिलेगा।
रामनगरी अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना रामजन्मभूमि की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





