पीसीएस परीक्षा में चयनित सोनम यादव और आकांक्षा पांडेय का हुआ सम्मान।

SHARE:

अयोध्या:

पीसीएस परीक्षा में चयनित सोनम यादव और आकांक्षा पांडेय का हुआ सम्मान
अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय में शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ द्वारा पीसीएस परीक्षा में चयनित सोनम यादव एवं आकांक्षा पांडेय को सम्मानित किया गया। दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं के क्रमशः एसडीएम एवं समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर दोनों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज पाठक, उपाध्यक्ष रविन्द्र पांडेय, महामंत्री अमित श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दयाराम यादव, उपमंत्री गुलाब चंद्र गुप्ता सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इसे महाविद्यालय के लिए गौरवशाली उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस मौके पर चन्द्रकांत अवस्थी (पूर्व अध्यक्ष) ने कहा कि महाविद्यालय परिवार हमेशा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इसी प्रकार प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से पूरे महाविद्यालय का नाम रोशन

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment