अयोध्या की अनामिका बनीं डिप्टी कलेक्टर, प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान।

SHARE:

अयोध्या की अनामिका बनीं डिप्टी कलेक्टर, प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान

अयोध्या। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) का परिणाम घोषित होते ही राम नगरी में खुशी की लहर दौड़ गई। अयोध्या की होनहार बेटी अनामिका मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल कर डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।साकेत पुरी कॉलोनी निवासी अनामिका मिश्रा की इस सफलता से परिवार व क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उनके पिता महेंद्र नाथ मिश्रा गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। तीन वर्ष पूर्व अनामिका का विवाह आकाश पांडेय से हुआ था।
परिणाम की जानकारी रात करीब 12 बजे मिलते ही परिवार खुशी से झूम उठा। पिता महेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि अनामिका ने बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर ही तैयारी की। वे स्वयं वेबसाइट से अध्ययन सामग्री डाउनलोड कर उपलब्ध कराते थे, जिससे अनामिका ने नियमित पढ़ाई कर सफलता हासिल की।
परिवार ने उम्मीद जताई है कि अनामिका ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संविधान को सर्वोपरि रखेंगी। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी नई प्रेरणा मिली है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment