जाम से राहत को अतिक्रमण हटाओ अभियान, चालान व जब्ती की कार्रवाई
अयोध्या। जाम से निजात दिलाने के लिए अयोध्या पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह के नेतृत्व में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी, नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय व नगर निगम प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।चौक से फतेहगंज तक सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों का चालान किया गया। साथ ही बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अब रोस्टर बनाकर नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। व्यापार मंडल के सहयोग से समस्या का स्थायी समाधान कराने की बात कही गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 27





