नारियों ने किया अपनी शक्ति का प्रदर्शन,आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश।

SHARE:

चितौडगढ
नरेन्द्र सेठिया

 नारी शक्ति रैली

भादस़ोड़ा में नारी शक्ति जागरूकता को लेकर निकल रहा है भव्य जुलूस नारी शक्ति के द्धारा राम जानकीय मंदिर पर से डी जे के साथ प्रारंभ हुआ जुलुस ।
भादस़ोड़ा कस्बे के राम जानकीय मंदिर से डी जे के साथ नारी शक्ति जागरूकता को लेकर जुलुस प्रारंभ हुआ जो बस स्टेण्ड़ होता हुआ कस्बें के सदर बाजार सांवलिया मंदिर तक जुलुस निकाला गया ।
इस दौरान नारी शक्ति एंव आत्म रक्षा से संबंधित विभिन्न आकर्षक जैसे दंड लाठी प्रदर्शन तलवार लेजम प्रदर्शन एवं आत्मरक्षा तकनीक का प्रदर्शन किया गया, इस कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म की रक्षा के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा आत्मनिर्भरता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिसमें अलग-अलग तरह की झांकियां बनाई गई जिसमें आयोजक पूजा सोनी सहित समस्त माता और बहनों ने बढ चढ कर भाग लिया।
जुलूस के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई जुलूस आचार्य मोहल्ला आजाद मोहल्ला पुणे सदर बाजार होते हुए एवं बस स्टैंड होता हुआ नरसिंह मंदिर पहुंचकर विसर्जन हुआ ।
इस जुलूस मे कानुन व्यवस्था को लेकर प्रशासक के तौर पर शंभू सुथार प्यारचंद सेन श्याम लाल ट्रेलर चंचल आमेटा सुमित्रा चौधरी रमेश चंडालिया सुरेश आचार्य व भादस़ोड़ा थाना अधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर मय पुलिस जाप्ता के साथ चल रहे थे ।
आयोजक पूजा सोनी की बाईट

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment