सत्रांत वाकपीठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाहरगढ़ में संपन्न हुई।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया *

प्रधानाचार्य सत्रांत वाकपीठ संपन्न* प्रधानाचार्य माध्यमिक शिक्षा ब्लॉक भदेसर की सत्रांत वाकपीठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाहरगढ़ में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि सी.बी.ई.ओ. गोवर्धन लाल देवत थे।अध्यक्षता वाकपीठ अध्यक्ष श्यामलाल लुहाड़िया ने की। विशिष्ट अतिथि ए.सी.बी.ई.ओ. सत्यनारायण गर्ग,नोडल भदेसर प्रधानाचार्य शंभू लाल मेनारिया थे।आरंभ में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन,तिलक एवं माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह शक्तावत ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संचालन वाकपीठ सचिव उमेश कुमार खटीक प्रधानाचार्य ने किया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य माणक लाल जारोली एवं स्टाफ द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वार्ताओं के क्रम में स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम पर विक्रम सिंह मीणा,निपुण भारत मिशन पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के धीरेंद्र तोमर,शाला दर्पण स्टूडेंट विंडो पर श्यामलाल लुहाड़िया, छात्रों में घटते अनुशासन व निवारण के उपाय पर शंभूलाल मेनारिया,ब्लॉक रैंकिंग के महत्व पूर्ण बिंदुओं पर सत्यनारायण गर्ग,छात्रों के लिए नैतिक शिक्षा एवं तनाव प्रबंधन के उपायों पर नरेंद्र सिंह शक्तावत,भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पर नव कुमार दशोरा,नवीन शैक्षणिक सत्र एवं प्रवेशोत्सव पर हरीश न्याती,लाडो योजना पर ज्योति शर्मा ने अपनी वार्ताएं प्रस्तुत की। सी.बी.ई.ओ. गोवर्धन लाल देवत ने अपने उद्बोधन में सभी प्रधानाचार्यों को माध्यमिक बोर्ड के दसवीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।साथ ही कहा कि आप सभी जिज्ञासु बने रहें,तनाव नहीं लेते हुए समाधान खोजें।शिक्षा विभाग में मॉनिटरिंग होती है,प्रशासन नहीं।सेवानिवृत हो रहे आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य माणक लाल जारोली का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित सभी उपस्थित प्रधानाचार्यों ने ऊपरना,पाग एवं शाल ओढ़ाकर भावभीना स्वागत सम्मान किया।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेशअध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने सभी पी.ई.ई.ओ.को “मेरा विद्यालय_ मेरा स्वाभिमान” कार्यक्रम में अभूतपूर्व सफलता एवं गिनीज बुक में नाम के लिए धन्यवाद प्रेषित कर बधाई दी। *नवीन कार्यकारिणी का गठन*_इस दौरान ब्लॉक भदेसर वाकपीठ नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक माणक लाल जारोली,अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल प्रधानाचार्य बागुंड,उपाध्यक्ष शंभूलाल मेनारिया प्रधानाचार्य नोडल भदेसर,कोषाध्यक्ष हरीश न्याती प्रधानाचार्य महात्मा गांधी कन्नौज,सचिव उमेश कुमार खटीक प्रधानाचार्य आक्या,महिला मंत्री ज्योति शर्मा प्रधानाचार्य महात्मा गांधी भादसोड़ा,सांस्कृतिक मंत्री नरेंद्र सिंह शक्तावत प्रधानाचार्य कन्नौज का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। आभार प्रदर्शन महेंद्र सिंह चारण व्याख्याता आयोजक विद्यालय ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश कुमार दाधीच,भगवान लाल बैरवा,नव कुमार दसोरा,आशीष चंडालिया विकास कुमार चौधरी,भगवान लाल रेगर,दिनेशचंद बैरवा,मधु सुथार,शशिबाला व्यास,रमेश स्वर्णकार,शांतिलाल मीणा, देवकीनंदन शर्मा,घीसालाल गर्ग,गोविंद सिंह भाटी,जगदीश मीणा सहित ब्लॉक भदेसर के सभी प्रधानाचार्य एवं नाहरगढ़ विद्यालय के स्टाफ साथी उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment