राम नवमी पर छत्तीसगढ़ से हजारों राम भक्तों का भव्य आगमन।

SHARE:

राम नवमी पर छत्तीसगढ़ से हजारों राम भक्तों का भव्य आगमन, श्री राम जन्मभूमि में किया दर्शन पूजन

प्रवीन झा के संयोजन में बिलासपुर से निकली निःशुल्क तीर्थ यात्रा, अयोध्या में राम भक्तों का भव्य स्वागत और सेवा भावना का संदेश

अयोध्या धाम l राम नवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के ननिहाल दक्षिण कोशल आज के छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में राम भक्त भगवान राम और राम के अनन्य सेवक हनुमान जी महाराज के प्रतिरूप में गाजे बाजे के साथ राम नवमी के पर्व पर अयोध्या पहुँचे और श्री राम जन्म भूमि तथा हनुमान गढ़ी का दर्शन पूजन किया।
बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कारोबारी और समाज सेवक प्रवीन झा के कुशल संयोजन और मार्गदर्शन हजारों राम भक्त अयोध्या आये। इस यात्रा में समाज सेवी प्रवीन झा नें सभी तीर्थ यात्रियों के लिए निःशुल्क यात्रा और भोजन सेवा प्रदान की। इस यात्रा में महिलाओं नें भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अयोध्या में सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष और वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अयोध्या निवासी प्रियेश दूबे नें अपने साथियों के साथ इस यात्रा का भव्य स्वागत श्री राम जन्मभूमि मंदिर द्वार पर किया। प्रियेश नें बताया कि प्रवीन झा प्रति वर्ष अधिकाधिक संख्या में यह निः शुल्क यात्रा अयोध्या के लिए करेंगे। सर्व समाज के कल्याण और सनातन संस्कृति के विकास के लिए यह यात्रा प्रति वर्ष होती रहेगी। इस यात्रा में प्रवीन झा के साथ मुख्य रूप से केशव सिंह, रमेश वर्मा, अवधेश पाण्डेय, शंकर टेटे, रामानुज स्वामी, रमेश गुप्ता आदि लोग शामिल हुए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment