अयोध्या में रामजन्मोत्सव की धूम: दशरथ राजमहल बना आस्था और उल्लास का केंद्र।

SHARE:

अयोध्या में रामजन्मोत्सव की धूम: दशरथ राजमहल बना आस्था और उल्लास का केंद्र।

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामजन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। पूरे शहर में भक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर दशरथ राजमहल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां दूर-दूर से भक्तजन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का साक्षी बनने पहुंच रहे हैं।
रामनगरी इस समय पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष सजावट की गई है, वहीं सोहर-बधाई गीतों और पारंपरिक धार्मिक आयोजनों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।
दशरथ राजमहल में राजसी परंपरा के साथ प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और जयघोष के बीच इस पावन उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर ओर “जय श्रीराम” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
रामजन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या की गलियां, मंदिर और धार्मिक स्थल विशेष रूप से सजाए गए हैं। भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा शहर मानो त्रेतायुग की दिव्य झलक प्रस्तुत कर रहा हो।
रामजन्मोत्सव महोत्सव ने एक बार फिर अयोध्या की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गरिमा को जीवंत कर दिया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment