गुप्तेश्वर महादेव दो दिवसीय मेला 31 से तैयारियां जोरो पर।
घाणेराव,पाली
श्री गुप्तेश्वर महादेव व द्वादश ज्योतिर्लिंग का दो दिवसीय विशाल भव्य मेला दिनांक 31-3-2026 एवं 1-4-2026 मंगलवार को भरेगा।
शिव नव युवक मंडल घाणेराव के तत्वाधान में आयोजित इस दो दिवसीय मेले के तहत बुधवार 31-3-2026 को सुकनराजजी जसराजजी पारेख परिवार घाणेराव व 1-4-2025 को मोहनराजजी मेघराजजी काठेड परिवार द्वारा फले चूदडी का आयोजन किया जाएगा। मेले में रात्री में भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम धर्मेंद्रसिंह परिहार एंड पार्टी के बैनर तले आयोजित होगी। पहले दिन सुबह द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिरों पर ध्वजा रोहणा के साथ मेले का श्रीगणेश होगा। इस दौरान गुप्तेश्वर महादेव के स्वयं भू शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जायेगा। दोनों दिन रात्रि में धर्मेन्द्रसिंह परिहार एण्ड पार्टी के बैनर तले भजन गायक -प्रमेन्द्रसिंह परिहार,भवानी सिंह,गणेश देवासी, नृत्य कलाकार लक्ष्मी उदयपुर झाकी लक्की जटाधारी दिल्ली सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले की व्यवस्था में मेले के संरक्षक तेजसिंह मांगलिया,नरपतसिंह मेफावत,अध्यक्ष भरतसिंह देवल,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मेवाड़ा व
मफ़त सोनी के नेतृत्व में मंडल के तमाम पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए है। मेला क्षेत्र को मंडप,तोरण द्वार व आकर्षक रोशनी से सुशोभित किया जा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





