चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भादसोड़ा गांव के प्राचीन सांवलीया सेठ मंदिर का भंडार आज खोला गया। इसमें कुल 25 लाख,14 हजार,302 रुपए की रिकॉर्ड राशि प्राप्त हुई, जिसमें नकदी और ऑनलाइन दान शामिल है। यह पिछले दो माह की सर्वाधिक राशि है।
मंदिर समिति के रमेश अग्रवाल ने बताया कि भंडार से 22 लाख, 6 हजार, 700 रुपए की नकदी मिली, जबकि ऑनलाइन माध्यम से 3 लाख, 7 हजार, 602 रुपए प्राप्त हुए। कुल मिलाकर यह राशि 25 लाख, 14 हजार, 302 रुपए तक पहुंच गई। दान में चांदी की पायजेब भी मिली है।
इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर, मांगीलाल शर्मा, इंद्रमल उपाध्याय, उदय लाल सोनी, महेंद्र दर्जी, बालू जाट, भागीरथ जाट, उदयगिरि, शंकर रांका, विपिन अग्रवाल, दिलीप बोहरा, विमल अग्रवाल, कैलाश सोनी, राधेश्याम सोनी, लोकेश दर्जी, गोगाराम माली, सोनू अग्रवाल, शंकर पुरबिया, डालचंद आचार्य, मोतीराम जाट, अशोक टेलर, सोनू अग्रवाल, फतह लाल सुथार, युवराज श्याम लाल टेलर, हर्ष सोनी, अशोक टेलर, निक्की दर्जी, युवराज रोहित अग्रवाल, विपुल प्यार चंद्रसेन और पुजारी शंभू दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित है
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





