श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना- मां कामाख्या देवी दरबार।
दर्शन मात्र करने से ही भक्तों की पूर्ण हो रही मनोकामनाएं
अयोध्या। गोंडा चौक स्थित मां कामाख्या देवी का दरबार इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। माननीय पूजा महंत के सानिध्य में यह दरबार प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को विधिवत रूप से सजता है, जहां बड़ी संख्या में भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की आस लेकर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां कामाख्या देवी अत्यंत शक्तिशाली हैं और सच्चे मन से उनकी आराधना करने वालों की हर इच्छा पूर्ण करती हैं। ऐसी मान्यता भी प्रचलित है कि जिन बीमारियों का उपचार दवाओं से संभव नहीं हो पाता, वे भी मां के दरबार में आकर ठीक हो जाती हैं। इसी आस्था और चमत्कारिक विश्वास के चलते यह दरबार क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। दरबार का समय सायं 5:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित है, जिसमें हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं। अयोध्या ही नहीं, बल्कि लखनऊ, बहराइच, गोरखपुर, दिल्ली, मुंबई और बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां पहुंचते हैं। दरबार में भक्तजन पूजा-अर्चना कर अपनी समस्याओं का समाधान पाने की कामना करते हैं। श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का यह अद्भुत संगम हर सप्ताह देखने को मिलता है, जिससे मां कामाख्या देवी का यह दरबार दिन-प्रतिदिन और अधिक प्रसिद्ध होता जा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





