चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया
सांवलियाजी
भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार व कार्यालय में आए 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपए,

सात चरणों में गणना हुई सम्पन्न,
3 किलो के लगभग सोना व 152 किलो से ज्यादा चांदी हुई प्राप्त
सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से व भेंटकक्ष कार्यालय में 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपए की हुई आय। ज्ञात हो की गत कृष्णपक्ष चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था। भंडार से प्राप्त राशि की गणना सात चरणों में सम्पन्न हुई। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव के नेतृत्व में बोर्ड पदाधिकारी व मंदिर मंडल के आलाधिकारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई। इसी क्रम में बुधवार को सातवें व अंतिम चरण की गणना की गई, जिसमें 08 लाख 05 हजार 642 रुपए की राशि प्राप्त हुई। कुल सात चरणों की गणना करने के बाद ठाकुरजी के भंडार से इस माह कुल 36 करोड 57 लाख 87 हजार 642 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इधर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीआँर्डर के रुप में 10 करोड 45 हजार 282 रुपए की राशि प्राप्त हुई। भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार व भेंटकक्ष को मिलाकर 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से तथा भेंटकक्ष कार्यालय में 02 किलो 967 ग्राम 480 मिलीग्राम सोना तथा 152 किलो 690 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई। ठाकुरजी का भंडार इस बार डेढ माह में खोला गया था।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





