अयोध्या में 8 से 10 मार्च तक लगेगा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर।

SHARE:

अयोध्या में 8 से 10 मार्च तक लगेगा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

अयोध्या। समाज को स्वस्थ और निरोग बनाने के उद्देश्य से महर्षि आयुर्वेद प्रतिष्ठान के तत्वावधान में 8 से 10 मार्च तक बाघी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक तथा अपराह्न 2 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल मिश्रा की उपस्थिति में होगा। इसमें आयुर्वेद के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी मार्गदर्शन देंगे।
आयोजन की जिम्मेदारी हनुमान पांडे और श्रद्धानंद श्रीवास्तव के पास है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रसन्न कुमार सिंह, रमेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, वेद (लखनऊ) और आचार्य त्रिपाठी सहित कई लोग सहयोग कर रहे हैं।आयोजकों ने बताया कि निरोग समाज के निर्माण के संकल्प के तहत देश के कई शहरों में समय-समय पर इस प्रकार के चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। उन्होंने अयोध्या और आसपास के लोगों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment