लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर रखने की सलाह।

SHARE:

आरटीओ की बैठक में ट्रांसपोर्टरों को नियमों का पालन करने के निर्देश, लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर रखने की सलाह
अयोध्या। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और परिवहन व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आरटीओ कार्यालय में ट्रांसपोर्टरों, डीलरों और वाहन स्वामियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी वाहन स्वामियों को शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए बकाया कर जमा करने तथा परमिट, पंजीयन, बीमा, फिटनेस, पीयूसी समेत सभी प्रपत्र वैध रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बताया गया कि वाहन स्वामी घर बैठे परिवहन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कर जमा कर सकते हैं।
आरटीओ ने लंबी दूरी की बसों में अनिवार्य रूप से दो ड्राइवर रखने और चालकों के कार्य घंटे निर्धारित करने पर जोर दिया, ताकि थकान या नींद के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बसों में एआईएस-052, स्लीपर बसों में एआईएस-119 तथा स्कूल बसों में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि बसों में निर्धारित संख्या में इमरजेंसी दरवाजे, पैनिक बटन और एचएसआरपी नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाई जाएं। नियमों के विपरीत अतिरिक्त सीट या स्लीपर लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बैठक में आरआई राजीव कुमार, ट्रांसपोर्टर रविन्द्र यादव, सतीश वर्मा, परिवहन निगम के प्रतिनिधि सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment