पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई।

SHARE:

अयोध्या।
पूज्य साकेतवासी महंत दामोदर दास जी महाराज “रामायणी जी” की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रामायणी जी की कुटिया, विद्याकुंड में श्रद्धांजलि सभा एवं बृहद भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महंतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन और पुष्पांजलि के साथ हुई। संत समाज ने रामायणी जी के आध्यात्मिक जीवन, सरल स्वभाव और रामभक्ति के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि रामायणी जी ने अपने जीवन को धर्म, सेवा और सत्संग के लिए समर्पित किया, जो आज भी संत समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास जी महाराज, महंत राजेश दास जी महाराज सहित अनेक साधु-संत उपस्थित रहे और उन्होंने अपने उद्बोधन में रामायणी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में महंत कल्लू दास द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और रामनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि वे रामायणी जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज में धर्म और सेवा की भावना को आगे बढ़ाएंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment