सांवलियाजी में सहकारी उपभोक्ता दवाघर का किया शुभारम्भ।

SHARE:

चितौडगढ – सांवलियाजी,नरेन्द्र सेठिया

सांवलियाजी में सहकारी उपभोक्ता दवाघर का किया शुभारम्भ,
विधायक अर्जुनलाल जीनगर के आतिथ्य में हुआ शुभारम्भ,
मौली बंधन खोल किया उद्घाटन

सांवलियाजी- सांवलियाजी कस्बे में स्थित उप जिला चिकित्सालय परिसर में भदेसर तहसील क्षेत्र के पहले सहकारी उपभोक्ता दवाघर का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोचार के साथ समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। समारोह के अतिथि के रुप में कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेश जंवर, सांवलियाजी मंदिर अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा सहकारी उपभोक्ता भंडार के महाप्रबंधक नानालाल सहित विभिन्न अतिथियों के आतिथ्य में सहकारी उपभोक्ता दवाघर का उद्घाटन किया गया। सांवलियाजी में इस दवाघर के शुभारम्भ होने से सभी सरकारी पेंशनरों को आरजीएचएस में तथा अन्य रोगियों को उचित दर पर दवाईयां उपलब्ध होगी। यह दवाघर भदेसर तहसील क्षेत्र में पहला होने से भदेसर तहसील क्षेत्र के सभी रोगियों को चित्तौड़गढ़ जाने के बजाय सांवलियाजी पहुंचने से ही लाभ मिल जाएगा।

बाइट- अर्जुनलाल जीनगर, विधायक

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment