रामसेवक पुरम की ‘श्री रामायण वेला’ में गूंजा जय श्री राम।

SHARE:

रामसेवक पुरम की ‘श्री रामायण वेला’ में गूंजा जय श्री राम, अहमदाबाद से पहुंचे महर्षि डाक्टर परेश दानी ने लिया आशीर्वाद।

प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु , 27 फरवरी को दर्शन पूजन के साथ हुआ समापन

अयोध्या धाम। धर्मनगरी अयोध्या के रामसेवक पुरम स्थित ‘श्री रामायण वेला’ में आयोजित भगवत प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव एवं श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण कथा में अहमदाबाद के डाक्टर परेश दानी ने सहभागिता कर आरती उतारी और संतों का आशीर्वाद लिया। रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य ‘विद्याभास्कर’ जी महाराज और स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से रामायण जी की पावन आरती उतारी। डाक्टर परेश दानी ने बताया कि राम लक्ष्मण जानकी की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचा हूं आज के शुभ दिन गृह और नक्षत्र के साथ प्राण प्रतिष्ठा हो रही है उसी के शुभ दिन में मैं यहां पहुंचा हूं मैं वास्तु का एक्सपर्ट हूं और यह रामविला जो बनाया गया है यह वास्तु के हिसाब से भी सही है। मेरा मानना है की यहां की मूर्ति में भगवान का वास है और यह बहुत शुभ होता है उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या बहुत अच्छी लगी अयोध्या में काफी विकास हुआ है रामलला का मंदिर बनकर तैयार हो चुका है, मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी ने अयोध्या के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है मैं उनको धन्यवाद देता हूं।
ऐसे धार्मिक आयोजन हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
संजय यादव रिपोर्टर अयोध्या

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment