साक्षरता की अलख जगाने जिंगल रिक्शा को सीबीईओ ने दिखाई हरी झंडी।
देसूरी,पाली।
मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई व अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने हरी झंडी दिखाकर देसूरी ब्लाक में साक्षरता की अलख जगाने के लिए जिंगल रिक्शा को रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने कहा कि निरक्षरता एक कलंक है, साक्षरता हमारा संकल्प है। इक्कीसवीं सदी में कोई भी व्यक्ति डिजिटल रुप से भी निरक्षर नहीं रहे।यह हम सबकी जिम्मेदारी है।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे नव भारत साक्षरता अभियान को आमजन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक वातावरण निर्माण में यह जिंगल रिक्शा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी जसाराम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार,कनिष्ठ लेखाकार दिलीप कुमार, संदर्भ व्यक्ति रघुवीर सिंह, व्याख्याता हिम्मत मेंशन,वरिष्ठ सहायक अमित कुमार, निशांत तिवाड़ी, कनिष्ठ सहायक मोहनलाल,हरकेश मीना, कैलाश कुमार, नारायण लाल व मांगीलाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय देसूरी से रवाना हो कर जिंगल रिक्शा देसूरी के मुख्य मार्गों व चौराहों पर पहुंचा जहां साक्षरता ब्लाक समन्वयक गणपत सिंह सोलंकी व मदनलाल माली ने साक्षरता अभियान से जुड़ने व निरक्षरों से मार्च में होने वाली साक्षरता परीक्षा में शामिल होने की अपील की तथा ग्रामीणों को मोबाइल के उपयोग, आनलाईन सेवाओं की जानकारी दी तथा डिजिटल माध्यम से जुड़ने की शपथ दिलाई तत्पश्चात जिंगल रिक्शा के माध्यम से नारलाई,केसूली, डायलाना,बागोल, मगरतलाव,पनोता व सांसरी पंचायत के विभिन्न गांवों में जाकर साक्षरता की अलख जगाई।
उल्लेखनीय है कि जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी पाली ओमप्रकाश मीना के निर्देश पर आगामी 15मार्च को होने वाली साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा हेतु वातावरण निर्माण के उद्देश्य से हर ब्लाक में उल्लास नव भारत साक्षरता की अलख जगाई जा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





