खनन माफियाओं द्वारा काली मिट्टी की तस्करी।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

खनन माफियाओं द्वारा काली मिट्टी की तस्करी


भादसोड़ा ,

भदेसर उपखंड क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से तालाबों के पेटे से उपजाऊ काली मिट्टी खोदकर खुलेआम कृषि में रजिस्टर्ड ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर काली मिट्टी की तस्करी की जा रही है खनन माफिया आए दिन सरकारी जमीनों, गोचरनोट भुमि , और तालाबों के पेटों से अवैध रूप से मिट्टी खोदकर महंगे दामों में बेच रहे हैं खननमाफिया दिन के उजाले में जेसीबी से खुदाई कर ट्रेक्टर ट्राली में भरकर काली मिट्टी कि तस्करी कर रहे हैं आये दिन उपतहसील भादसोड़ा के बाहर से सैकड़ो ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी काली मिट्टी के देखे जा सकते हैं, लेकिन प्रशासन की कान में जूं तक नहीं रेंग रही है इससे लगता है कि कहीं ना कहीं मिली-भगत से यह खेल काफी लंबे समय से चल रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment