अयोध्या में ब्लू बेल्स एकेडमी स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न।
अयोध्या,यूपी।
राम नगरी अयोध्या स्थित ब्लू बेल्स एकेडमी स्कूल में रविवार को वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभिभावकों और प्रधानाचार्य ने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राम बल्लभ कुंज के अधिकारी राजकुमार दास उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वशिष्ठ अतिथि अधिवक्ता राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की बच्चों द्वारा सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है उस पर बच्चों बहुत ही सुंदर नाटकीय किया।
विद्यालय के प्रबंधक बृजेशश्रीवास्तव ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय प्रबंधक बृजेश श्रीवास्तव द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम में उपस्थित विनीता श्रीवास्तव, प्रीति, जीतन, राज कुमारी, आदि लोग मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





