भादसोड़ा के पास लोहारिया महादेव धार्मिक स्थल पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भादसोड़ा के पास लोहारिया महादेव धार्मिक स्थल पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
लोहारिया महादेव में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन को लेकर भक्तों में उत्साह देखा गया
महाशिवरात्रि पर्व पर दिन में सैकड़ों की संख्या में लोहारिया महादेव के श्रद्धालुओ ने दर्शन किये।

यह धार्मिक स्थल नपानिया पंचायत के अंतर्गत आता है। और भादसोड़ा एवं कूथना मिलाकर तोनों ग्राम पंचायतें हैं जो इस स्थान के बहुत करीब है
तोनों ग्राम पंचायतो से लोग इस मंदिर से सीधे जुड़े हुए हैं
यहां के महंत रतन गिरी जी महाराज के सानिध्य में दिनभर पूजा पाठ जलाभिषेक बेलपत्र से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना हुई रात्रि में भजन संध्या और अभिषेक होंगे। कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी ने बताया कि
प्रकट स्थल सांवलिया जी मंदिर पर भी पंडित विश्वनाथ आमेटा के द्वारा मंदिर में स्थित शिव मंदिर में अभिषेक पूजा अर्चना की गई

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment