कक्षा 3 के विद्यार्थियों का होगा बुनियादी अधिगम अध्ययन

SHARE:

बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान के आकलन के लिए कक्षा 3के विद्यार्थियों का होगा बुनियादी अधिगम अध्ययन
देसूरी,पाली।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान के आकलन के लिए एनसीईआरटी द्वारा देश के चयनित राजकीय व निजी विद्यालयों के कक्षा 3के विद्यार्थियों का बुनियादी अधिगम अध्ययन आयोजित किया जाएगा। देसूरी ब्लाक में भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने बताया कि कक्षा 3के अंत तक सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक कौशल की प्रत्यक्ष समझ का आकलन करने, बुनियादी कौशलों के विशिष्ट सीखने की कमियों की पहचान करने के उद्देश्य से बुनियादी अधिगम अध्ययन आगामी 17-19मार्च के मध्य चयनित राजकीय व निजी विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रतिनियुक्त क्षेत्र अन्वेषक आवंटित विद्यालय में जाकर टैबलेट के माध्यम से आकलन करेंगे। माली ने बताया कि देसूरी ब्लाक के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को इसका महत्व बताकर आवश्यक तैयारियां करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। सभी संस्था प्रधानों को पाबंद किया गया है कि वे कक्षा 3के विद्यार्थियों को मौखिक भाषा समूह,ध्वन्यात्मक जागरुकता, अक्षरों, शब्दों को विशेष डिकोड करना,चित्र मिलान, मौखिक पठन प्रवाह समझ, दृश्य संकेत में लेखन, संख्या पहचान, संख्या संक्रियाएं,मापन , भिन्न, पेटर्न,डेटा प्रबंधन की तैयारी करवाएं।
उल्लेखनीय है कि निपुण भारत मिशन के तहत 2026-27तक कक्षा 3के समस्त विद्यार्थियों को बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान कौशलों को प्राप्त करने का लक्ष्य है। इससे पहले 2022में भी ऐसा आकलन हो चुका है

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment