मौत पर गोंड समाज में आक्रोश, सीबीआई जांच की मांग।

SHARE:

दरोगा अजय गोंड की रहस्यमय मौत पर गोंड समाज में आक्रोश, सीबीआई जांच की मांग

अयोध्या।

जनपद बस्ती के थाना परशुरामपुर में तैनात कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार पुलिस अधिकारी स्वर्गीय अजय गोंड का पार्थिव शरीर अयोध्या के सरयू नदी तट पर मिलने के बाद गोंड समाज में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अयोध्या के माध्यम से सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि स्वर्गीय अजय गोंड की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मृत्यु न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गोंड (धुरिया) समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। समाज का आरोप है कि घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी आवश्यक है।गोंड समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके विरुद्ध कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शोकाकुल परिवार को न्याय मिल सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परवीन घुरिया, महामंत्री अशोक कुमार गौड़, आमित कुमार गोंड सहित गोंड धुरिया समाज के लोग उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment