गणेश सागर जाने वाला रोका रास्ता, प्यासे मर रही है मवेशी, सरकार प्रशासन का नहीं है भय।

SHARE:

कोलर में भूमाफिया ने बेची सरकारी जमीन, खरीददार ने की तारबंदी, नाले पर बनाया मुख्य द्वार,किया पक्का निर्माण।
____________________
गणेश सागर जाने वाला रोका रास्ता, प्यासे मर रही है मवेशी, सरकार प्रशासन का नहीं है भय,
____________________

जगदीश शर्मा

कोलर,पाली

कोलर पाली – वर्तमान समय में दिनो दिन भू माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जैसे सरकारी जमीने बेचना, जलाशयो पर जाने वाले रास्ते अवरुद्ध करना, गौचरो पर अतिक्रमण करना इत्यादि ,आम बात हो गई है
ऐसा ही एक मामला जिले की देसूरी उपखंड क्षेत्र के मगरतलाव पटवार हल्का क्षेत्र के कोलर गांव मे गणेश सागर के पास देखा गया, जहां सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गणेश सागर के पास लगभग 10 बीघा सरकारी भूमि को भू माफिया द्वारा एक प्रवासी बंधु विनय कुमार पुत्र चतुर्भुज ब्राह्मण कोलर को बेच दी गई, जहां प्रवासी बंधु ने पूरी सरकारी भूमि व नाले में ही धोरा लगाकर, तारबंदी के साथ ही पक्का निर्माण कर लोहे का मुख्य द्वार भी लगा दिया गया,
साथ ही इस अतिक्रमी द्वारा लगभग उस जमीन के धोरा , मेडबंदी,तारबंदी व मुख्य द्वार इत्यादि में लगभग डेढ़ दो लाख रुपया भी खर्च कर अपने खातेदारी की भूमि की तरह पूरा चौक चौबंद कर दिया।
यह मामला देसूरी तहसीलदार फतेह सिंह के संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार ने कहा कि इन बेचने व खरीदने वाले एवं इस षड्यंत्र में शामिल सभी लोगों विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही मौके से तुरंत प्रभाव से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

न तो इन भूमाफिया को सरकारी भूमि बेचने का डर है ,और ना ही खरीदार को जरा सा भी मलाल है कि मै सरकारी भूमि कैसे खरीदूं,
प्रशासन तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचकर भूमाफिया बेचवाल , खरीदार व अन्य जितने भी लोग इस षड्यंत्र में शामिल है ,उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मौके से अतिक्रमण हटाते हुए अतिक्रमण हटाने में लगने वाले समस्त खर्च भी इन्हीं लोगों से वसूलकर सरकारी खजाने में जमा करने की कार्रवाई के साथ ही गणेश सागर जाने वाले रास्ते से इसके अलावा अन्य लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी चिन्हित कर जंगली जानवरो ,मवेशी गाय,भेस ,भेड़, बकरीयो के पानी पीने के लिए गणेश सागर जाने का रास्ता सुचारू रूप से खाली करवाने की कार्रवाई करना अति आवश्यक है।
ज्ञात हुआ है कि यह अतिक्रमण लगभग एक या दो माह पूर्व किया गया है,
इसका मुख्य द्वार तो गणेश सागर में जाने नाले पर ही बना दिया है, जिससे गणेश सागर में बारिश के मौसम में वाले नाले का पानी भी रुक जायेगा, इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी जन आक्रोश है तुरंत प्रभाव से यह कार्रवाई नहीं की गई तो जन आंदोलन जिला मुख्यालय तक पहुंचने की पूर्ण संभावना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment