राजकीय विद्यालयों में डस्टबिन वितरित।

SHARE:

स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी परियोजना के तहत राजकीय विद्यालयों में डस्टबिन वितरित।
सादड़ी,पाली।

फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई सादड़ी द्वारा संचालित स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी परियोजना के तहत ट्रस्ट के प्रतिनिधियों द्वारा नगर के देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी समेत 16 राजकीय विद्यालयों में आज डस्टबिनों का वितरण किया गया।
स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी परियोजना के समन्वयक दीपक सिंह चौहान ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली की पहल पर फूल चंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई सादड़ी द्वारा नगर के 16 राजकीय विद्यालयों में 20 बड़े डस्टबिन वितरित किए गए। फिनिश सोसायटी से हिम्मत राम कुम्हार व राजेंद्र रोत ने विद्यालयों में पहुंच कर संस्था प्रधानों को डस्टबिन सुपुर्द किए तथा स्टाफ व विद्यार्थियों को ट्रस्ट द्वारा संचालित स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी परियोजना की जानकारी दी तथा सहयोग का आह्वान किया।इस पर उपस्थित संस्था प्रधानों, स्टाफ व विद्यार्थियों ने सादड़ी नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग का विश्वास दिलाया।
चौहान ने बताया कि शीघ्र ही शेष राजकीय विद्यालयों व निजी विद्यालयों में भी ट्रस्ट द्वारा डस्टबिन उपलब्ध कराएं जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई सादड़ी पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी स्वयंसेवी संस्था है। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ,दीपक सिंह चौहान, प्रकाश रावल, भीमाराम चौधरी समेत नगर के प्रबुद्धजनों व भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी के अनुरोध पर ट्रस्ट ने स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी परियोजना प्रारंभ की है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment