विद्यालय के भौतिक विकास में भामाशाहों की भूमिका महत्वपूर्ण -माली
सादड़ी,पाली।
विद्या दान महादान है अतः विद्यालयों के महत्व को समझ कर भामाशाह विद्यालय के भौतिक विकास के लिए आगे आए। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेबारियों की ढाणी सादड़ी में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि भावेश देवासी व उनके मित्रों ने अपने गाढ़े पसीने की कमाई से विद्यालय परिवार को फर्नीचर व मेटिंग उपलब्ध कराएं है जो अभिनंदनीय व अनुकरणीय है।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में संस्था प्रधान अशोक कुमार ने भामाशाह भावेश देवासी व बगदाराम का साफा माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके द्वारा दिए गए सहयोग की जानकारी दी। तत्पश्चात भावेश देवासी ने फर्नीचर व मेटिंग विद्यालय को सुपुर्द की।इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार, निखिल राठौड़ व रामप्रसाद सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





