विज्ञान मेले का आयोजन कर सिखाए विज्ञान के गुर।

SHARE:

विज्ञान मेले का आयोजन कर सिखाए विज्ञान के गुर।

बाली,पाली
दूसरा दशक,बाली के तत्वावधान में आजइखवेलो चामुंडेरी मेड़तियान में एक दिवसीय विज्ञान मेला आयोजित किया गया।मेले में चामुंडेरी,kaagdee के बच्चों,किशोर-किशोरियों के अलावा दोनों विद्यालयों के स्टॉफ व बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुषों ने भाग लिया।दूसरा दशक बाली के निदेशक अरुण दीक्षित ने बताया कि दूसरा दशक इस से पूर्व बड़े स्तर पर विज्ञान मेले आयोजित कर चुका है।इस तरह के मेले आयोजित करने के पीछे हमारा मकसद है कि ग्रामीण स्तर पर सभी आयु वर्ग के लोगों की यह समझ बने कि विज्ञान और हमारा जीवन एक दूसरे के पूरक हैं।विज्ञान के बिना हमारा जीवन सम्भव नहीं।हमारे सुबह से शाम तक के जीवन को जीने के लिए हमें हर कदम विज्ञान का सहारा लेना होता है। इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाध्यपक श्री उम्मीद सिंह जी,चामुंडेरी विद्यालय से महेंद्र जी,kagdi से महेंद्र सिंह जी ने दूसरा दशक द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य की सराहना की।उनका कहना था कि दूसरा दशक सदैव समुदाय व बच्चों के हित में पूर्ण समर्पण के साथ काम करता है।दूसरा दशक द्वारा आयोजित इस मेले से हम सभी को बहुत कुछ देखने व समझने का अवसर मिला है।उदयसिंह जी मेले के सहयोग हेतु 1100 रु नकद राशि प्रदान की।मेले में जीव विज्ञान,रसायन विज्ञान,भौतिक विज्ञान,कृषि विज्ञान,ओरिगेमी से जुड़ी स्टॉल लगाई गई।दूसरा दशक के साथी भरत रावल,सोहन भाटी,हरिराम,मनोहर,,अमृत,सीमा,खुशबू,उर्मिला,कुसुम,पदम् कंवर,अनीता,कमलेश द्वारा छोटे-छोटे प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान की संकल्पनाओं को स्पष्ट किया।चार से पांच घण्टे चले इस कार्यक्रम में समुदाय,बच्चों व आवासीय शिविर की किशोरियों ने पूरा आनन्द उठाया और तन्मयता से भाग लिया।गांव के मौजिज लोग टीकाराम,रूपाराम,सवाराम,बाबू लाल,प्रकाश कुमार,विक्रम सिंह, भारत सिंह जी व मोहन जी मेघवाल ने भी अवलोकन किया और दूसरा दशक के प्रयास की सराहना की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment