19.50 लाख संदिग्ध नगद राशि के साथ एक गिरफ्तार।

SHARE:

19.50 लाख संदिग्ध नगद राशि के साथ एक गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक कार में संदिग्ध तरीके से ले जा रहे 19 लाख 50 हजार रूपये जब्त कर गैर सायल भवानी सिंह चौधरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ़ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध व संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख धरपकड़ कार्यवाही करने के क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन, डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर एएसआई जगदीशचन्द्र व जाप्ता कानि. जमना लाल, प्रेमाराम, नारायण सिंह व टंवर सिंह द्वारा राधेकृष्णा गेस्ट हाउस के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को रोककर चालक के नाम के पते पुछे जाने पर उसने अपना नाम भवानीसिह चौधरी पुत्र भारूराम चौधरी उम्र 41 साल निवासी महावीर नंगर थाना कोतवाली बाडमेर जिला बाडमेर होना बताया। जिसके कब्जेशुदा कार की तलाशी करने पर कुल 19 लाख 50 हजार रूपये मिले जो संदिग्ध होने से धारा 106 बीएनएसएस में जप्त किये जाकर गैर सायल भवानी सिंह चौधरी को गिरफ्‌तार किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment