मां के संघर्ष ने दिलाई उड़ान।

SHARE:

मां के संघर्ष ने दिलाई उड़ान: उसरू कॉलोनी की स्वीटी यादव बनीं इंडियन रेलवे की असिस्टेंट लोको पायलट

अयोध्या। जनपद के उसरू कॉलोनी की रहने वाली स्वीटी यादव ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर इंडियन रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर चयनित होकर अपनी विधवा मां का सपना साकार कर दिखाया है। विपरीत परिस्थितियों में मिली यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।स्वीटी यादव स्वर्गीय अमरनाथ यादव की पुत्री हैं। पिता के निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट के बादल छा गए थे, लेकिन मां ने हिम्मत नहीं हारी। सीमित संसाधनों और कठिन हालात के बीच मां के संघर्ष, त्याग और मार्गदर्शन ने स्वीटी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
स्वीटी ने बताया कि पढ़ाई के दौरान कई चुनौतियां आईं, लेकिन मां का विश्वास और आशीर्वाद हमेशा साथ रहा। दिन-रात की मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
स्वीटी की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि गांव और जिले का नाम भी रोशन हुआ है। स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment