चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
राजस्थान उच्च न्यायलय के न्यायाधिपति ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन,
मंदिर मंदिर के द्वारा न्यायाधिपति का किया स्वागत
सांवलियाजी- राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति भुवन गोयल ने शनिवार को अपने सपरिवार में मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। न्यायाधिपति गोयल के सांवलियाजी पहुंचने पर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, सांवलियाजी न्यायालय से प्रोटोकॉल इंचार्ज प्रमोद वैष्णव सहित न्यायालय कर्मियों ने अगवानी कर उनका स्वागत किया। भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में परंपरा के अनुसार ओसरा पुजारी ने भगवान श्री सांवलिया सेठ का चरणामृत व तुलसी पत्र देकर, ऊपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट कर स्वागत किया। न्यायाधिपति गोयल ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर देश व प्रदेश में सुख शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





