पीएम श्री स्कूलों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

SHARE:

पीएम श्री स्कूलों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सादड़ी,घाणेराव,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने आज देसूरी ब्लाक में संचालित पीएमश्री योजनांतर्गत चयनित पीएमश्री श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी व पीएमश्री श्री मूछाला महावीर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाणेराव का निरीक्षण कर स्टाफ, विद्यार्थियों व अभिभावकों से संवाद किया तथा पीएमश्री विद्यालय में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियां एवं विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का निरीक्षण किया।
पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की कार्यवाहक प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी ने बताया कि माली ने विद्यालय में चल रही कक्षाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को परखा। उन्होंने पीएमश्री योजना प्रभारी व उप प्राचार्य कन्हैयालाल माली से अपार आई डी की प्रगति,पीटीएम में अभिभावकों,एस एमसी एसडीएमसी सदस्यों की सहभागिता की जानकारी ली।पुस्तकालय प्रभारी मनीषा सोलंकी से डिजिटल पुस्तकालय, आईसीटी लैब प्रभारी प्रकाश कुमार शिशोदिया से आईसीटी लैब की स्थिति की जानकारी ली। माली ने व्यावसायिक शिक्षा व साईंस लैब प्रभारी कविता कंवर से व्यावसायिक शिक्षा व साइंस लैब की जानकारी ली। माली ने यूथ एंड ईको क्लब व आत्मरक्षा गतिविधिप्रभारी सरस्वती पालीवाल से यूथ एंड ईको क्लब व आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी ली।माली ने विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने स्टाफ के साथ बैठक कर पीएमश्री योजनांतर्गत गतिविधियों को समयबद्ध संचालित करने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों से भी इस संबंध में फीडबैक लिया।इस अवसर पर माली के करकमलों से बाल वाटिका से लेकर कक्षा 5मे अध्ययनरत विद्यार्थियों को पीएम श्री योजनान्तर्गत स्कूल बैग व कलाकिट भी वितरित किए।इस अवसर मनीषा ओझा,वीरम राम चौधरी, रमेश सिंह राजपुरोहित, सुशीला सोनी,केना राम, गजेंद्र सिंह व पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इससे पहले माली ने पीएम श्री श्री मूछाला महावीर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाणेराव का निरीक्षण कर उप प्राचार्य दिवाकर व्यास व स्टाफ सदस्यों से पीएमश्री योजना की गतिविधियों की समीक्षा की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माली ने विद्यालय की कक्षाओं, व्यावसायिक शिक्षा लैब का भी अवलोकन किया। माली ने स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों से फीडबैक भी लिया।इस अवसर पर ललित कुमार मोबारशा,रजनीश कुमार,अक्षय माथुर,विजय कुमार सोनी, मगाराम हिंगड़, विक्रम सिंह, नारायण लाल, मनीष सैन, प्रियंका शर्मा, कृष्ण कुमार, मोहनलाल समेत स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्त पीएमश्री विद्यालयों का निरीक्षण किया जाना था। देसूरी ब्लाक में 2पीएमश्री विद्यालय है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment