देसूरी एसीबीईओ माली ने नाडोल के बालिका विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।
नाडोल,पाली
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नाडोल का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नाडोल की संस्था प्रधान मधु पांडेय ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया। समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। माली ने कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर वंदेमातरम के 150वर्ष के उपलक्ष में किए जा रहे कार्यक्रमों, सूर्य-नमस्कार अभ्यास, गणतंत्र दिवस व तृतीय परख की तैयारियों का फीडबैक लिया । माली ने बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में जानकारी दी। माली ने कहा कि बालिकाएं राष्ट्र का आधार है। शिक्षित संस्कारित स्वस्थ स्वावलंबी सामाजिक बालिकाएं राष्ट्र को सशक्त बना सकती है।संस्था प्रधान मधु पांडेय ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर मांगीलाल गेहलोत,कमला मेई, मांगीलाल मेघवाल,मधु सोलंकी,सीमा भाटी,तस्नीम बानु वीना मीणा,भियाराम,सनवर अली, मंजू कुमारी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक व भौतिक स्थिति की जांच हेतु शाला संबलन एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





