. देवेंद्र कुमार भिटोरिया ने संभाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार।

SHARE:

डॉ. देवेंद्र कुमार भिटोरिया ने संभाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार।

अयोध्या।

जिले के नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटोरिया ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भिटोरिया ने कहा कि जिलेवासियों को उत्तम, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिले, इसके लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डॉ. भिटोरिया के पदभार ग्रहण करने से स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment