अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ का भव्य शुभारंभ।
अयोध्या।
भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में शुक्रवार से अंतर्राष्ट्रीय अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। नाका स्थित माधुरी पैलेस परिसर में आयोजित महाकुंभ का उद्घाटन अयोध्या महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन कर किया।महापौर के साथ विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रमोद मिश्रा एवं सत्यदेव मिश्रा ने देश के 18 से अधिक प्रदेशों से आई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी ‘अयोध्या आर्ट गैलरी’ का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वदेश संस्थान के अध्यक्ष एस.बी. सागर प्रजापति, निदेशक अंबरीश चंद्र पांडेय, प्रबंध निदेशक रामसूरत तिवारी एवं वृद्धाश्रम संचालक अमरेश मिश्रा ने महापौर को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।आयोजकों ने बताया कि इस बार अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ के अंतर्गत आठ प्रकार के कुंभ आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कला कुंभ, संस्कृति कुंभ, संगीत कुंभ, कवि कुंभ, सेवा कुंभ, सम्मान कुंभ, पर्यटन कुंभ एवं साहित्य कुंभ शामिल हैं। यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर महाकुंभ के अंतर्गत माता सरस्वती की पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया। आचार्य कृपा शंकर के नेतृत्व में संस्था के महासचिव डॉ. विजय शंकर मौर्य, सुधा मौर्य, सांस्कृतिक संयोजक सुबोध शास्त्री एवं राम आशीष सहित अन्य लोगों ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को कला प्रभारी पवन कुमार, अमन कुमार एवं वंदना शाह द्वारा पुरस्कृत किया गया।आयोजकों के अनुसार सायंकालीन कार्यक्रम में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन, भजन संध्या तथा उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एवं संस्कृति विभाग से आए कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. धीरज श्रीवास्तव, आशीष पांडेय, प्रज्ञा श्रीवास्तव, आशीष प्रजापति, ऋषि पांडेय, आमिर खान, अरुण यादव, पूनम वर्मा, स्वर्णलता शुक्ला, अवंतिका सिंह, कुसुमांजलि राय, गीता विश्वकर्मा, राम सुंदर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





