नगर निगम के आदेश की खुलेआम अवहेलना, प्रमुख मार्गों पर लगे राजनीतिक पोस्टर-बैनर।

SHARE:

नगर निगम के आदेश की खुलेआम अवहेलना, प्रमुख मार्गों पर लगे राजनीतिक पोस्टर-बैनर

महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से की सख्त कार्रवाई की मांग

अयोध्या। नगर निगम अयोध्या द्वारा शहर की गरिमा और सौंदर्य बनाए रखने के उद्देश्य से 30 दिसंबर 2025 को जारी आदेश का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। आदेश में प्रमुख मार्गों पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग व अन्य विज्ञापन सामग्री लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था, इसके बावजूद शहर में राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े पोस्टर-बैनर नजर आ रहे हैं।अयोध्या आगमन को लेकर हाईवे, रामपथ सहित कई प्रमुख मार्गों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं, जो नगर निगम के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना माने जा रहे हैं। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा अयोध्या की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी अयोध्या को पत्र भेजकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।उन्होंने पत्र में कहा है कि नगर निगम के आदेशों के बावजूद राजनीतिक दलों द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है, जो न केवल प्रशासनिक आदेशों की अवमानना है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिक यदि ऐसे आदेशों का उल्लंघन करता है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाती है, जबकि राजनीतिक दलों के मामलों में प्रशासन की निष्क्रियता चिंताजनक है।सरोज यादव ने मांग की है कि नगर निगम के आदेश का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर-बैनर और होर्डिंग को तत्काल हटवाया जाए।
उन्होंने प्रशासन से यह भी अपील की है कि भविष्य में किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति द्वारा स्वयं को नियमों से ऊपर समझकर शहर को अव्यवस्थित करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अयोध्या की छवि और व्यवस्था बनी रह सके।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment