जनवरी 2026 का निःशुल्क राशन वितरण 8 से 28 जनवरी तक
अयोध्या।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनवरी 2026 का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 08 जनवरी से 28 जनवरी तक किया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किग्रा खाद्यान्न मिलेगा। ई-पॉस में समस्या होने पर 28 जनवरी को ओटीपी के माध्यम से राशन प्राप्त किया जा सकेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 58





