चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर नूतन वर्ष पर आकर्षक आंगी से सांवरिया सेठ को कराया श्रृंगार
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी ने बताया कि नव वर्ष 1 जनवरी को प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर भगवान सांवरिया सेठ को आकर्षक श्रंगार कराया गया पुजारी सोहन दास महाराज के द्वारा भगवान सांवलिया सेठ को गंगाजल इत्र से स्नान कराया गया भगवान सांवरिया सेठ को आकर्षक वागा पहना कर भाल पर केसर चंदन तिलक मुकुट तुर्रा लगाकर कानों में स्वर्ण कुंडल गले में मोतियों की माला नोटो की माला पहना कर आकर्षक श्रंगार कराया गया। नूतन वर्ष पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर मंगल कामनाएं की। गंगापुर सिटी के एक भक्त के द्वारा सैकड़ो श्रद्धालुओं को सांवलिया सेठ की प्रसादी खिलाई। एक राजसमंद मोही के भक्त ने सरकारी नवीन नियुक्ति पर एक माह की तनख्वाह 81 हजार रु सांवरिया सेठ को ऑन लाइन भेंट कीये मंदिर मंडल के कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी ने बताया कि उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा और कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने मंदिर मंडल के ओर से दान दाताओं का ऊपरना ओड़ा कर स्वागत किया। रात्रि में 12:00 बजे भक्तों के द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई और नए वर्ष का आनंद लिया। 1 जनवरी गुरुवार सुबह 5:00 से ही श्रद्धालुओं की कतारे लग गई मंदिर मंडल के सुरक्षा गार्ड्स के द्वारा यात्रियों को लाइन में लगाकर दर्शन कराए
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





