चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा कस्बे के प्राचीन सांवलियाजी मंदिर पर नूतन वर्ष पर स्वर्ण आगी से सांवरिया सेठ को कराया श्रृंगार
प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर ने बताया कि नव वर्ष 1 जनवरी को प्राचीन सांवलिया जी मंदिर पर भगवान सांवरिया सेठ को आकर्षक श्रंगार कराया गया पुजारी शंभू दास महाराज के द्वारा भगवान सांवलिया सेठ को गंगाजल इत्र से स्नान कराया गया भगवान सांवरिया सेठ को स्वर्ण वागा पहना कर भाल पर केसर चंदन तिलक स्वर्ण मुकुट तुर्रा लगाकर कानों में स्वर्ण कुंडल गले में मोतियों की माला पहना कर आकर्षक श्रंगार कराया गया। नूतन वर्ष पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्राचीन सांवलिया सेठ के दर्शन कर मंगल कामनाएं की।
नव वर्ष पर प्राचीन सांवलिया जी मंदिर एवं कस्बे के मुख्य मार्गो को गुब्बारों एवं फूलों से सजाया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 34





