हनुमानगढ़ी में छतरी समर्पण के साथ हिन्दू महासभा ने लिया हिन्दू राष्ट्र निर्माण और रामराज्य स्थापना का संकल्प।
अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज अयोध्या धाम स्थित बिड़ला धर्मशाला से हनुमानगढ़ी तक तेरहवीं श्री हनुमान छतरी यात्रा निकाली। छतरी यात्रा का नेतृत्व हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष एम. रमेश बाबू एवं अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदण्डी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने किया।
कार्यकर्ताओं ने एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम सौगंध राम की खाते हैं, हम हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे और “जय हिन्दू राष्ट्र” जैसे गगनभेदी नारों के साथ हनुमानगढ़ी की ओर प्रस्थान किया। हनुमानगढ़ी पहुंचकर गद्दीनशी महंत प्रेमदास जी महाराज को विधिवत छतरी समर्पित की गई और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिन्दू राष्ट्र निर्माण और रामराज्य की स्थापना का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 70 वर्षों के लंबे न्यायिक संघर्ष के बाद सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ, उसी तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा और काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी को भी न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से विधर्मी प्रतीकों से मुक्त कराकर भव्य मंदिर निर्माण कराया जाएगा।
हनुमान छतरी यात्रा से पूर्व बिड़ला धर्मशाला में आयोजित जनसभा में अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदण्डी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि हिन्दू महासभा न केवल श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए संघर्ष कर रही है, बल्कि मुगल काल में ध्वस्त किए गए लाखों मंदिरों और गुरुकुलों को वापस दिलाने का भी संकल्प रखती है, जहां पुनः सनातन धर्म की पताका फहराई जाएगी।हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने बताया कि जनसभा को राष्ट्रीय मंत्री भगवान सिंह भाटी, राष्ट्रीय मंत्री संजय गिरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष एम. रमेश बाबू, मध्य प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार पांडे, हिन्दू विद्यार्थी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक पांडेय तथा महामंडलेश्वर बाबा महादेव जी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने भारत को जिहादमुक्त बनाने और गुरुकुल शिक्षा परंपरा को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया।
आलोक पांडेय ने कहा कि हिन्दू महासभा ही भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने में सक्षम है, जिसमें सनातनी युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।
अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने बताया कि हनुमान छतरी यात्रा की तैयारियों और उसके सफल आयोजन में हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष रामधन निषाद का विशेष योगदान रहा। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष राहुल निषाद, जिला महामंत्री रेनू सिंह, हेमंत निषाद, जिला बस्ती अध्यक्ष केदारनाथ पाठक, मध्य प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्र, तमिलनाडु के मुनियास्वामी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





