5 जनवरी को मड़ना में होगा वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह।

SHARE:

5 जनवरी को मड़ना में होगा वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

अयोध्या।

शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि निराश्रितों की मदद और मेधावियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 5 जनवरी को वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह विशाल कार्यक्रम उनके पूज्य पिता, कीर्तिशेष श्री प्रभात सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर पूरा ब्लॉक की मड़ना ग्राम सभा में आयोजित होगा।जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान लगभग 20 हजार निराश्रितों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित किए जाएंगे। साथ ही हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिलें भेंट की जाएंगी।प्रेस वार्ता के दौरान शिवेंद्र सिंह ने कहा कि उनके पिता स्व. प्रभात सिंह अपने जीवनकाल में प्रतिवर्ष निराश्रितों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित किया करते थे। उन्हीं की प्रेरणा से इस आयोजन को निरंतर और जीवंत रखा गया है।उन्होंने बताया कि इस समारोह में रामनगरी अयोध्या धाम के पूज्य संत-महंत, धर्माचार्य, प्रदेश सरकार के कई कद्दावर मंत्री, जनपद अयोध्या सहित अन्य जनपदों के जनप्रतिनिधि, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में समाजसेवी शामिल होंगे।
आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment