अयोध्या,यूपी
हनुमानगढ़ी के महंत पूर्व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष धर्म सम्राट गया दास महाराज के उत्तराधिकारी बाबा संजय दास के नेर्तुत्व में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान हनुमानगढ़ी के संतो नें कहा कि महेश योगी हनुमानगढ़ी के किसी भी पट्टी से कोई सदस्य्ता नहीं है, वे एक किराएदार मात्र ही है। बसंतीया पट्टी के श्री महंत राम चरण दास बेहद सरल और सीधे व्यक्तित्व हैं, उनके ऊपर आरोप लगाना बेहद दुर्भाग पूर्ण है। वहीं गद्दी नशीन प्रेम दास जी महाराज के उत्तराधिकारी डॉ महेश दास नें कहा कि महेश योगी के द्वारा जो आरोप लगाए गए है वे बहुत ही दुःखद है, यदि दोबारा ऐसी बात सामने आती है तो हनुमानगढ़ी में पंचायती व्यवस्था है और पंचायत के माध्यम से उनके ऊपर सख्त कार्यवाही कर बाहर कर दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से बाबा नंदराम दास, पहलवान बाबा राजेश दास, पहलवान बाबा मनीराम दास, बाबा मंगल दास, पहलवान राजन दास बाबा, शिवम श्रीवास्तव के अलावा अन्य नागा साधू व हनुमानगढ़ी के संत महंत मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





