मिल्कीपुर में सपा की SIR समीक्षा बैठक, जनहित के मुद्दों पर सतर्क रहने का आह्वान।

SHARE:

मिल्कीपुर में सपा की SIR समीक्षा बैठक, जनहित के मुद्दों पर सतर्क रहने का आह्वान

मिल्कीपुर -अयोध्या।
रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पाँच नंबर चौराहे पर समाजवादी पार्टी की एसआईआर (SIR) समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि फैजाबाद–अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद रहे।सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर पूरी तरह सतर्क है और एसआईआर मामलों में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सपा हमेशा किसानों, युवाओं और कमजोर वर्गों की आवाज उठाती रही है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं और एसआईआर से जुड़े सुझाव रखे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment