एक 22 साल के युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड किया।

SHARE:

युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:

सुबह परिजनों को पंखे से लटका मिला, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

सादड़ी,पाली।

एक 22 साल के युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

परिजनों ने रविवार सुबह युवक को पंखे से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और सादड़ी सीएचसी की मॉर्च्यूरी में रखवाया।

सादड़ी पुलिस के एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि माण्डीगढ़ निवासी प्रवीण (22) ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या की। यह घटना शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि की है।रविवार सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने प्रवीण को पंखे से लटका हुआ पाया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ईगल रेस्क्यू टीम के संयोजक जितेंद्र सिंह राठौड़, निखिल और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। शव को सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस अब मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment