नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की महाविद्यालय स्टाफ के साथ प्रथम बैठक संपन्न।

SHARE:

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की महाविद्यालय स्टाफ के साथ प्रथम बैठक संपन्न।

फालना,पाली

एसपीयू (पीजी) महाविद्यालय में हाल ही में गठित एसपीयू जैन शिक्षण संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की महाविद्यालय स्टाफ के साथ प्रथम बैठक आज गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का बैठक से पूर्व भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय परिसर में पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंट कर और ढोल नगाड़ों एवं तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अभिनंदन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नव-निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद राणावत ने की, जबकि उपाध्यक्ष हेमंत राणावत, सचिव शांतिलाल बोकाडिया, सह सचिव अमित मेहता एवं अशोक परमार, कोषाध्यक्ष विपिन चौधरी, सह कोषाध्यक्ष अंकित राठौड़ एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ सुरेश चंद्र अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्य हितों की रक्षा, प्रशासनिक सुधार तथा सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अरविंद राणावत ने कहा कि नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर संगठन को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है एवं मै घर के एक बड़े सदस्य के रूप में आपका मार्गदर्शन करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर संस्था को ऊंचाईयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा। संस्था सचिव शांतिलाल बोकाडिया ने सभी से जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकारिणी पारदर्शिता, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करेगी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय उपाचार्य डॉ गौतम शर्मा के द्वारा किया गया। अंत में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ ललित परमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का सफल समापन हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment